Darbhanga News: मिथिला विश्वविद्यालय ने जारी किया पीजी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम

Darbhanga News:लनामिवि ने पीजी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-26) का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि ने पीजी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-26) का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. जारी कार्यक्रम अनुसार तीन से सात मार्च तक लगातार दो पालियों में परीक्षा होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ली जायेगी. परीक्षा कार्यक्रम विषयवार चार ग्रुपों में बांट कर तैयार किया गया है. ग्रुप ए में रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गृहविज्ञान, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, ग्रुप बी में वाणिज्य, अर्थशास्त्र, एआइएच, भूगोल, संस्कृत, समाजशास्त्र, मैथिली, ग्रुप सी में गणित, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, पर्शियन, संगीत, नाटक, ग्रुप डी में जंतुविज्ञान, भौतिकी, इतिहास, दर्शनशास्त्र विषय शामिल है. परीक्षा केंद्र का निर्धारण दो ग्रुप में बांट कर किया गया है. चारों जिले में दो-दो केंद्र निर्धारित किये गये हैं. दरभंगा में ए, बी ग्रुप से जुड़े विषय वाले छात्रों की परीक्षा केएस कालेज तथा ग्रुप सी, डी की मारवाड़ी कालेज केंद्र पर परीक्षा होगी. मधुबनी में ग्रुप ए, बी की परीक्षा बीएम कालेज रहिका एवं ग्रुप सी, डी की जेएमडीपीएल कालेज केंद्र में परीक्षा ली जायेगी. समस्तीपुर में ग्रुप ए, बी की परीक्षा आरएनएआर कालेज तथा ग्रुप सीडी की बीभीकेभी कालेज केंद्र पर परीक्षा होगी. बेगूसराय में ग्रुप ए, बी की परीक्षा आरसीएम कालेज मंझौल एवं ग्रुप सीडी की परीक्षा एसके महिला कालेज केंद्र में ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >