सड़क किनारे बने स्लैब क्षतिग्रस्त, लोगों ने ट्रक पर किया पथराव

अतरबेल-जाले पथ को जोड़ने वाली सड़क पर शुक्रवार की सुबह एक बालू लदे ट्रक ने किनारे बने चबूतरे में टक्कर मार दी.

सिंहवाड़ा. अतरबेल-जाले पथ को जोड़ने वाली सड़क पर शुक्रवार की सुबह एक बालू लदे ट्रक ने किनारे बने चबूतरे में टक्कर मार दी. इससे आक्रोशित लोगों ने ट्रक पर पथराव शुरू कर दिया. साथ ही चालक के साथ मारपीट की. सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची. मामले को शांत कराया. बताया जाता है कि बालू लदा ट्रक जैसे ही पेठियागाछी से नया टोला की ओर बढ़ा, मोड़ पर अतिक्रमण कर बनाए गए ईंट व कंक्रीट के स्लैब से टकरा गया. इससे स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया. इससे आक्रोशित हो लोगों ने ट्रक के शीशे पर ईंट के टुकड़े मारकर तोड़ दिया. चालक के साथ हाथापाई व गाली-गलौज की. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह मुख्य सड़क छह से अधिक गांवों को जोड़ती है. इन गांवों के लोग वर्षों से भवन निर्माण सामग्री व अन्य सामान ढोने के लिए इसका उपयोग करते आ रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि हाल के दिनों में मोड़ के पास एक नया मकान सड़क की जमीन पर बढ़ाकर बना लिया गया है. साथ ही खाली जगह पर मिट्टी डालकर स्लैब ढाल दिया गया है. इससे मोड़ संकरी और खतरनाक हो गया है. वास्तव में यह सड़क करीब 12 फीट चौड़ी बनी है, लेकिन उसपर लोग जबरन अतिक्रमण कर लिया है. स्थानीय प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. वहीं भपुरा निवासी ट्रक चालक मो. प्यारे ने बताया कि आरा से बालू लेकर भपुरा गांव जा रहा था. इस दौरान सड़क पर रखे ईंटों को हटवा रहा था कि लोगों ने उनपर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. इसे लेकर 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया. लोगों ने ट्रक का शीशा चकनाचूर कर दिया. किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >