Darbhanga Power Cut News: दरभंगा के पंडासराय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में गुरुवार सुबह दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने बताया कि टहनियों की छंटनी के लिए जनरल फीडर को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक शटडाउन पर रखा जाएगा.
यह भी पढ़ें: डीएमसीएच में बगैर आईडी कार्ड घूम रहे आयुष्मान कर्मियों पर उठ रहे सवाल
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली
शटडाउन के दौरान गुदरी बाजार, लोहिया चौक, बाकरगंज रोड, पालीराम चौक, केएम टैंक, पंडासराय बिचला टोल, खाजासराय और न्यू खाजासराय समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.
