डिग्री पार्ट टू का पांच मई तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे छात्र

लनामिवि ने डिग्री पार्ट टू (सत्र 2022-25) का ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी है.

दरभंगा. लनामिवि ने डिग्री पार्ट टू (सत्र 2022-25) का ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा के अनुसार बिना विलंब शुल्क के पांच मई तक तथा विलंब शुल्क के साथ छह से आठ मई तक परीक्षा फार्म स्वीकार किया जायेगा. छात्र- छात्रा ऑनलाइन त्रूटि सुधार 14-16 मई तक खुद कर सकेंगे. इसमें वही छात्र- छात्रा परीक्षा फार्म भर सकते हैं, जो पार्ट वन में पास या प्रमोटेड होंगे. छात्रों से कहा गया है कि ऑनलाइन जमा परीक्षा फार्म का प्रिंटेड कापी संबंधित कॉलेज में निश्चित रूप से जमा कर दें. कॉलेजों को निर्देश दिया है कि फार्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त होने के तीन दिनों के भीतर छात्रों द्वारा जमा किया गया परीक्षा फार्म समेकित सूची बनाकर विवि के परीक्षा में उपलब्ध करा दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >