सदर. प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को प्रमुख उदय कुमार सहनी की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें स्थानांतरित अंचलाधिकारी रंधीर कुमार को विदाई दी गई. वहीं नवपदस्थापित सीओ निश्चल प्रेम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख, बीडीओ सहित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने दोनों अधिकारियों को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट किया. प्रमुख सहनी ने कहा कि रंधीर कुमार ने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक दायित्वों का ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन किया. उन्होंने विश्वास जताया कि नए सीओ भी आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देंगे. बीडीओ रवि रंजन ने कहा कि रंधीर कुमार का कार्य व्यवहार सहयोगात्मक रहा, जिससे प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में काफी सुविधा मिली. उन्होंने नए अंचलाधिकारी का स्वागत करते हुए बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई. प्रमुख प्रतिनिधि बलदेव राम ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला प्रशासन ही विकास की मजबूत आधारशिला है.
स्थानांतरण पर सम्मान के साथ किया सीओ को विदा, नव पदस्थापित का गर्मजोशी से स्वागत
सदर प्रखंड मुख्यालय में स्थानांतरित सीओ रंधीर कुमार को विदाई दी गई और नए अंचलाधिकारी निश्चल प्रेम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

गुलदस्ता भेंट करते प्रमुख उदय कुमार सहनी साथ में बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network