जमीन विवाद मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

मब्बी थाना क्षेत्र के जमीन विवाद मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बैकुंठ नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सदर. मब्बी थाना क्षेत्र के एक जमीन विवाद मामले में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर मोहल्ला निवासी बैकुंठ नायक को पुलिस ने बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष गुलाम रसूल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि न्यायालय के आदेश पर दर्ज प्राथमिकी में कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार नौ जनवरी को शिवधारा चौक स्थित एक जमीन को लेकर विवाद से यह मामला जुड़ा है. दिलीप मंडल ने घटना के बाद मब्बी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था. आरोप है कि उस समय थाना द्वारा आवेदन स्वीकार नहीं किया गया. इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली. न्यायालय के आदेश पर मब्बी थाना में बैकुंठ नायक तथा उसके तीनों पुत्रों समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई. कांड के अन्य नामजद आरोपित बद्रीनाथ नायक, श्रीराम नायक और गौरीशंकर नायक फरार है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >