दरभंगा: गेहूंमी पुल बना हादसों का हॉटस्पॉट, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर

दरभंगा के एनएच-27 स्थित गेहूंमी पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए. लगातार सड़क हादसों से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

दरभंगा सदर से अशोक झा की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा में एनएच-27 इन दिनों लगातार सड़क हादसों का गवाह बन रहा है. खासकर मब्बी थाना क्षेत्र स्थित गेहूंमी पुल के पास लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मंगलवार देर शाम एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए.

पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरा एक ऑो सिमरी से मब्बी की ओर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही बालू लदी 12 चक्का ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर गेहूंमी पुल की रेलिंग से जा टकराया. हादसे में ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

पांच लोग घायल

हादसे में ऑटो चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल चालक की पहचान सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा निवासी देवेंद्र पासवान के रूप में हुई है.

सूचना मिलते ही मब्बी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है.

ट्रक चालक फरार

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और ट्रक को जब्त कर लिया है. हालांकि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

लगातार हादसों से बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि मई माह खत्म होने से पहले ही एनएच-27 पर चार बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. खासकर गेहूंमी पुल के पास लगातार हादसे होने से लोगों में दहशत का माहौल है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस इलाके में वाहनों की गति नियंत्रण, ट्रैफिक निगरानी और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आगे और बड़े हादसे हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >