NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को अभ्यर्थियों को मिलेगी मुफ्त सरकारी बस सेवा, जानें पूरी व्यवस्था

NEET UG Re-Exam 2026 के लिए दरभंगा जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. 21 जून को आयोजित पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए दरभंगा जंक्शन और दिल्ली मोड़ से मुफ्त सरकारी बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. पढ़ें पूरी खबर…

दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

NEET UG Re-Exam 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. दरभंगा जिला प्रशासन के निर्देश पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी पुनर्परीक्षा के लिए निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा.

प्रशासन का उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र तक समय पर और सुरक्षित पहुंचाना है.

दरभंगा जंक्शन और दिल्ली मोड़ से चलेगी बस सेवा

परिवहन निगम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, विशेष बसों का संचालन दरभंगा जंक्शन और दिल्ली मोड़ बस पड़ाव से किया जाएगा.

दिल्ली मोड़ बस पड़ाव से चार बसें और दरभंगा जंक्शन से एक बस विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए उपलब्ध रहेगी. परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की वापसी के लिए भी बस सेवा संचालित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: NEET UG पुनर्परीक्षा को लेकर मधुबनी में सभी तैयारियां पूरी, 8 केंद्रों पर होगी परीक्षा

इन परीक्षा केंद्रों तक मिलेगी सुविधा

निशुल्क बस सेवा के माध्यम से अभ्यर्थियों को एमएलएसएम कॉलेज, सीएम साइंस कॉलेज, सीएम कॉलेज, महारानी कल्याणी कॉलेज, +2 एमकेपी कॉलेज, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय लहेरियासराय और +2 एमआरएम कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा.

इसके अलावा महिला कॉलेज लहेरियासराय, देशरत्न राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, महारानी लक्ष्मीश्वर विलास पैलेस और एमकेपीएस दरभंगा जैसे केंद्र भी इस व्यवस्था में शामिल हैं.

दूर-दराज से आने वाले छात्रों को होगी राहत

प्रशासन का मानना है कि नीट यूजी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि छात्र समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें और परीक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकें.

यह भी पढ़ें: Bihar BEd Result 2026 जारी, वैशाली के हिमांशु और कटिहार के रवि बने स्टेट टॉपर

समय से केंद्र पहुंचने की अपील

जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए रवाना होने की अपील की है.

अधिकारियों ने कहा है कि परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड साथ रखें और निर्धारित स्थानों से उपलब्ध बस सेवा का लाभ उठाएं. प्रशासन की ओर से परीक्षा के दौरान सुरक्षा और सुविधा के विशेष इंतजाम भी किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूल खुलते ही मनाया जाएगा Back to School Week

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >