Darbhanga News: बहेड़ा थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने अलग कार्रवाई में कोर्ट से फरार चल रहे दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है.
हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बहेड़ा थाना कांड संख्या 60/2023 के मुख्य आरोपी मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के खुटौना निवासी नियाज अहमद को बीती रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. वह लंबे समय से फरार चल रहा था.
दो वारंटी भी भेजे गए जेल
पुलिस ने जयंतीपुर दांथ गांव में छापेमारी कर कोर्ट से फरार चल रहे वारंटी सुरेश साह और उनकी पत्नी शांति देवी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: दरभंगा में टावर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
