छोटाईपट्टी उपस्वास्थ्य केंद्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार नहीं तो होगा आंदोलन

छोटाईपट्टी उपस्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर एमएसयू ने स्वास्थ्य विभाग को अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी न होने पर होगा बड़ा आंदोलन।

सदर. प्रखंड के ग्राम पंचायत छोटाईपट्टी स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को एमएसयू ने स्वास्थ्य विभाग से अविलंब व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. इस संबंध में स्वास्थ्य प्रभारी को आवेदन सौंपकर केंद्र की जर्जर स्थिति और आवश्यक संसाधनों के अभाव की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. कहा है कि उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है. केंद्र में स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. साथ ही एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने, केंद्र भवन की मरम्मत अथवा नए भवन के निर्माण तथा आवश्यक चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित नियुक्ति की मांग की गई है. विशेष रूप से एक वरिष्ठ चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करने का भी आग्रह किया गया है. आवेदक एमएसयू के जिला उपाध्यक्ष रौशन मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो उपस्वास्थ्य केंद्र के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >