केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले सांसद गोपालजी ठाकुर, बिहार को 10,841 करोड़ की सहायता पर जताया आभार

सांसद गोपालजी ठाकुर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर बिहार को मिली 10,841 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए आभार व्यक्त किया. इस राशि से राज्य में विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी. सांसद ने मिथिला और दरभंगा के विकास के साथ खादी संस्थानों के पुनर्जीवन पर भी जोर दिया.

Darbhanga News: भाजपा सांसद एवं लोकसभा में पार्टी के सचेतक गोपालजी ठाकुर ने मंगलवार को संसद भवन स्थित वित्त मंत्रालय में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बिहार को कर हस्तांतरण के तहत 10,841 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दिए जाने पर आभार व्यक्त किया.

बिहार के विकास को मिलेगी नई गति

सांसद ने कहा कि इस वित्तीय सहायता से बिहार में आधारभूत संरचना, विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी. उन्होंने वित्त मंत्री को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया.

मिथिला और दरभंगा के विकास पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान सांसद ने दरभंगा और मिथिला के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर वित्त मंत्री से विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले भी मखाना बोर्ड, बाढ़ नियंत्रण, मत्स्य संपदा और रेलवे विकास सहित कई क्षेत्रों में बिहार को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है.

खादी संस्थानों और रोजगार के मुद्दे उठाए

सांसद गोपालजी ठाकुर ने महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत खादी ग्रामोद्योग संस्थानों के आधुनिकीकरण में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने बिहार के 350 से अधिक पंजीकृत खादी संस्थानों के पुनर्जीवन तथा दरभंगा में आधुनिक रोजगारपरक संस्थानों की स्थापना की जरूरत की ओर भी वित्त मंत्री का ध्यान आकर्षित किया.

यह भी पढ़ें: सफाईकर्मियों की हड़ताल के छठे दिन शहर में बढ़े कचरे के ढेर, वैकल्पिक व्यवस्था भी बेअस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >