Darbhanga News: जीविका दीदियों की मदद से जिले में सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए- डीपीएम

Darbhanga News:डीपीएम डॉ ऋचा गार्गी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवार को 05 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस इलाज प्राप्त होता है.

Darbhanga News: दरभंगा. महिला संवाद कार्यक्रमों में जीविका डीपीएम डॉ ऋचा गार्गी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवार को 05 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस इलाज प्राप्त होता है. इसमें भर्ती से पहले और बाद की जांच, दवाएं, ऑपरेशन, आइसीयू जैसी सेवाएं शामिल हैं. कहा कि जीविका दीदियों की मदद से जिले में सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं. कहा कि जिनका कार्ड नहीं बना है, वे जल्द से जल्द बनवा लें. बताया कि बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायक पहल बनकर उभरा है. जीविका द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों के कारण महिलाओं में अब स्वास्थ्य के प्रति सजगता आई है. वे खुद के साथ-साथ परिवार, विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर सतर्क हो गई हैं. गांवों में अब स्वास्थ्य संबंधी स्थिति में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >