दरभंगा के विकास को लेकर नीतीश कुमार से मिले विधायक ईश्वर मंडल, जिले के विकास पर हुई चर्चा

जदयू विधायक राजेश मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान दरभंगा के समग्र विकास, जनहित के मुद्दों और संगठन की मजबूती पर गहन चर्चा हुई.

Darbhanga News: विधायक एवं जदयू जिलाध्यक्ष राजेश मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान जिले के समग्र विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

 विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

विधायक ईश्वर मंडल ने बताया कि उन्होंने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र और दरभंगा जिले की विकास संबंधी आवश्यकताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया. साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और क्षेत्र के विकास कार्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर

विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार ने दरभंगा के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जदयू संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया.

जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील

बैठक में संगठन की मजबूती के साथ जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी चर्चा हुई. विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा.

अन्य नेता भी रहे मौजूद

मुलाकात के दौरान विधायक ईश्वर मंडल के साथ जदयू के उपाध्यक्ष कन्हैया शाह और विनोदानंद झा भी मौजूद रहे. सभी नेताओं ने संगठन विस्तार और विकास कार्यों को लेकर अपनी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखी.

यह भी पढ़ें: सीएम कॉलेज में नई शिक्षा नीति की बड़ी शुरुआत, चार वर्षीय बीए-बीएड पाठ्यक्रम का शुभारंभ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >