Keoti News: 38 भूमिहीन परिवारों को मिले जमीन के पर्चे, विधायक ने आपदा पीड़ितों को सौंपी सहायता राशि

केवटी प्रखंड में विधायक मुरारी मोहन झा ने 38 भूमिहीन परिवारों को सरकारी जमीन के पर्चे वितरित किए. उन्होंने तालाब में डूबने से जान गंवाने वाली दो बच्चियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की.

Keoti News: जनहित और आपदा प्रबंधन से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में गुरुवार को विधायक मुरारी मोहन झा ने भाग लिया. अंचलाधिकारी रणधीर रमण की मौजूदगी में उन्होंने तालाब में डूबकर जान गंवाने वाली दो बच्चियों के परिजनों को आपदा राहत मद से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए. इसके बाद 38 भूमिहीन परिवारों के बीच सरकारी जमीन के पर्चों का वितरण किया.

दो पीड़ित परिवारों को मिली चार-चार लाख रुपये की सहायता

जानकारी के अनुसार, केवटी प्रखंड के दो अलग-अलग गांवों में तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई थी. इनमें केवटी माधोपट्टी पंचायत के गंज रघौली निवासी मंजू देवी की 15 वर्षीय पुत्री चंदा कुमारी तथा खिरमा बिनवारा निवासी सोनिया देवी की 12 वर्षीय पुत्री दीपिका कुमारी शामिल थीं.

विधायक मुरारी मोहन झा ने दोनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और सरकार की आपदा राहत योजना के तहत चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा.

38 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा

इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने प्रखंड के 38 भूमिहीन परिवारों के बीच सरकारी जमीन के पर्चे वितरित किए. पर्चा मिलने के बाद इन परिवारों को अपने आवास के लिए जमीन पर कानूनी अधिकार प्राप्त हो गया.

हर गरीब को छत देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि सरकार हर गरीब परिवार को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा और जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >