मिथिला विश्वविद्यालय की पीजी छात्रा ने छात्रावास में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दरभंगा के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में एक निजी छात्रावास में मिथिला विश्वविद्यालय की पीजी छात्रा का शव फंदे से लटका मिला. मृतका का मोबाइल वीडियो कॉल पर चालू अवस्था में मिला, जिससे जांच के नए पहलू खुल गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Darbhanga News: यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी छात्रावास में सोमवार को मिथिला विश्वविद्यालय की पीजी छात्रा का शव फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के घटभटरा गांव निवासी 23 वर्षीय निधि कुमारी के रूप में हुई है. वह पीजी की पढ़ाई के लिए दरभंगा में रह रही थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

 LNMU News: एफएसएल टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

पटना स्थित डायल-112 से सूचना मिलने के बाद यूनिवर्सिटी थाना पुलिस एफएसएल टीम के साथ छात्रावास पहुंची. कमरे का दरवाजा खोलने पर छात्रा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला. पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए.

वीडियो कॉल पर चालू मिला मोबाइल

पुलिस के अनुसार मृतका के कान में हेडफोन लगा हुआ था. वहीं उसका मोबाइल फोन वीडियो कॉल पर चालू अवस्था में मिला. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी सुरक्षित किया गया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. सभी पहलुओं से मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: बेटी का जन्मदिन मनाने आए सैनिक की सड़क हादसे में मौत, सैन्य सम्मान के साथ विदाई,गूंजा 'अमर रहें' का नारा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar raushan

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >