Darbhanga News: बाढ़ को लेकर मिथिला विवि ने बढ़ाई परीक्षा की तिथि

Darbhanga News:लनामिवि ने डिग्री पार्ट-वन पूर्ववर्ती सत्र 2020-23, 2021-24 व 2022-25 तथा स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2023-27 की एक से नौ अक्तूबर तक निर्धारित परीक्षा की तिथि बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए बढ़ा दी है.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि ने डिग्री पार्ट-वन पूर्ववर्ती सत्र 2020-23, 2021-24 व 2022-25 तथा स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2023-27 की एक से नौ अक्तूबर तक निर्धारित परीक्षा की तिथि बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए बढ़ा दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एक अक्तूबर की निर्धारित परीक्षा 17 अक्तूबर को, चार अक्तूबर की परीक्षा 18 को, पांच की परीक्षा 19 को, सात की परीक्षा 22 को, आठ की परीक्षा 23 को एवं नौ अक्तूबर की परीक्षा अब 24 अक्तूबर को होगी. परीक्षा पूर्व निर्धारित समय एवं केंद्र पर ही ली जायेगी. पूर्व में निर्धारित तिथि को जिन विषयों की परीक्षा होनी थी, परिवर्तित तिथि को उसी विषय की परीक्षा होगी. बता दें कि दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले के 47 केंद्रों पर परीक्षा चल रही है. इसमें करीब दो लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >