Darbhanga : ट्रक की ठोकर से अधेड़ की मौत

कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी, सुन्दरपुर निवासी वसी अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गयी.

दरभंगा. कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी, सुन्दरपुर निवासी वसी अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की सुबह की है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के परिजनों का कहना है कि वसी अहमद शुक्रवार को अपने परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विशनपुर थाना क्षेत्र के शेखोपुर गये थे. जाने के क्रम में ही ट्रक की ठोकर से शेखाेपुर के निकट घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. स्थानीय व परिजनों की मदद से उन्हें डीएमसीएच लाया गया, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. इधर पुलिस ट्रक को पकड़कर थाना पर ले आयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Navendu shekhar pa

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >