Darbhanga News: एमडीएम डीपीओ ने 96 विद्यालय प्रधानों से पूछा स्पष्टीकरण

Darbhanga News:जिले के 96 स्कूलों ने जुलाई महीने में 15 दिन अथवा इससे अधिक का एमडीएम प्रतिवेदन ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. जिले के 96 स्कूलों ने जुलाई महीने में 15 दिन अथवा इससे अधिक का एमडीएम प्रतिवेदन ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया. इसको लेकर एमडीएम डीपीओ नवीन कुमार ठाकुर ने राज्य मुख्यालय के निर्देश के आलोक में कार्रवाई का आदेश जारी किया है. सभी स्कूल प्रधानाें से स्पष्टीकरण किया गया है. उन्होंने कहा है कि किरतपुर, मनीगाछी, सिंहवाड़ा एवं तारडीह प्रखंड के ज्यादातर विद्यालय इसमें शामिल है. कहा है कि जो विद्यालय पोर्टल पर योजना से लाभान्वित बच्चों से संबंधित आंकड़ा दर्ज नहीं किया है, अब उनका आंकड़ा तथा इस मद में किसी भी प्रकार का व्यय मान्य नहीं होगा. विद्यालय प्रधान से पूछा है कि किस परिस्थिति में एमडीएम से संबंधित आंकड़ा ई शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज नहीं किया गया है. 96 विद्यालयों में जाले प्रखंड से 17, सिंहवाड़ा प्रखंड से 19, हायाघाट प्रखंड के 03, दरभंगा ग्रामीण के एक, मनीगाछी के सात, बेनीपुर के एक, घनश्यामपुर के एक, बिरौल के तीन, कुशेश्वरस्थान पश्चिमी के 11, हनुमाननगर के चार, तारडीह के 21, अलीनगर, किरतपुर एवं गौड़ाबौराम के दो -दो विद्यालय शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >