दरभंगा में राजमिस्त्री को सांप ने डंसा, Dial 112 की टीम ने बचाई जान

शिवधारा में काम की तलाश कर रहे एक राजमिस्त्री को विषैले सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. सूचना मिलने पर तुरंत सक्रिय हुई Dial 112 की टीम ने उसे समय पर DMCH पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की.

दरभंगा न्यूज: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शिवधारा स्थित वैदेही नगर पार्क के समीप सोमवार को काम की तलाश में घूम रहे एक राजमिस्त्री को विषैले सांप ने डंस लिया. सांप के डंसने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को बिना देर किए डीएमसीएच पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पार्क के पास घूम रहा था युवक

घायल की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के धनुपर गांव निवासी ब्रह्मदेव मांझी के 35 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. राहुल पेशे से राजमिस्त्री है और काम की तलाश में दरभंगा आया था. बताया गया कि सोमवार को काम नहीं मिलने के कारण वह शिवधारा के वैदेही नगर पार्क के समीप घूम रहा था.

इसी दौरान आरा मशीन के पास अचानक एक विषैले सांप ने राहुल को डंस लिया. कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत डायल-112 पर सूचना दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही एएसआई मदन प्रसाद के नेतृत्व में डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने समय गंवाए बिना राहुल को वाहन से डीएमसीएच पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया. समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से युवक को तत्काल उपचार मिल सका.

पुलिस ने परिजनों को दी घटना की जानकारी

पुलिस ने राहुल के परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों की सूचना पर गांव से सटे बसरा काजीमोहम्मद निवासी सुबोध कुमार डीएमसीएच पहुंचे. डायल-112 की टीम ने राहुल को सुबोध कुमार के हवाले कर दिया.

इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती

एएसआई मदन प्रसाद ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. सांप के डंसने से घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया गया है. फिलहाल राहुल का इलाज चल रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की.

यह भी पढे़ं: दो मामलों की जांच में लापरवाही, दरभंगा के इस थाने की SHO सस्पेंड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >