मरीज के परिजन के जेब से 10 हजार रुपये निकाला

डीएमसीएच में चोरी की घटना कम नहीं हो रही.

दरभंगा. डीएमसीएच में चोरी की घटना कम नहीं हो रही. मंगलवार को ओपीडी में जाले प्रखंड के राढ़ी गांव के रघुनाथ पूर्वे की जेब से 10 हजार रुपये उच्चकों ने निकाल लिया. रघुनाथ ने बताया कि ओपीडी में अपनी चाची रीता देवी को इलाज कराने के लिए आए थे. डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्ची कटाने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लाइन में लगे. इसके बाद सर्जरी ओपीडी के सामने डॉक्टर से दिखाने के लाइन में लगे. इसके बाद ब्लड जांच के लिए कमरा नंबर 22 के सामने गए. जब वहां अपने पैंट के पीछे का पॉकेट चेक किया तो जेब से 10 हजार रूपये गायब था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >