दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर खलासी का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर एक निजी बस के खलासी का शव पानी भरे गड्ढे से मिला। परिजनों ने काम को लेकर हुई कहासुनी के बाद हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Bihar Local News: सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड परिसर में मंगलवार सुबह एक निजी बस के खलासी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे एक छोटे गड्ढे से बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

मधुबनी का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान मधुबनी जिले के पतौना थाना क्षेत्र के मुरलिया चौक, मुन्ना टोला निवासी 19 वर्षीय शिवसागर कुमार के रूप में हुई है. वह दरभंगा और अपने गांव के बीच चलने वाली एक निजी बस में खलासी के रूप में कार्य करता था.

परिजनों ने बताई यह बात

परिजनों के अनुसार, सोमवार को किसी बात को लेकर बस मालिक और शिवसागर के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसे काम पर नहीं रखा गया. इसके बाद वह घर लौटने के लिए दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पहुंच गया.

परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे से 9 बजे के बीच शिवसागर की अपने माता-पिता से मोबाइल पर बातचीत हुई थी. उसने कहा था कि मंगलवार सुबह वह अपने पिता के साथ गांव लौट जाएगा. उसके पिता उसी रूट पर बस चालक के रूप में कार्यरत हैं.

निष्पक्ष जांच की मांग

मंगलवार सुबह पुलिस ने परिजनों को शिवसागर की मौत की सूचना दी. मृतक के पिता ने बताया कि शिवसागर चार बहनों के बीच इकलौता भाई था. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन डीएमसीएच पहुंचे और मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

सदर थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: हायाघाट में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >