LNMU सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए कब किस विषय की होगी परीक्षा

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29) परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा 8 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित की जाएगी.

LNMU Exam 2025: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) की स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की परीक्षा 8 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित होगी. परीक्षा में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले के डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. विश्वविद्यालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं.

55 परीक्षा केंद्र बनाए गए

विश्वविद्यालय ने शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए चार जिलों में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए हैं.

जिलापरीक्षा केंद्र
दरभंगा16
मधुबनी13
समस्तीपुर18
बेगूसराय8
कुल55

सभी केंद्रों पर परीक्षा सामग्री भेज दी गई है तथा केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

कब होगी किस परीक्षा

परीक्षातिथि
मेजर विषय8, 9 एवं 10 जुलाई
माइनर विषय11, 13 एवं 14 जुलाई
एमडीसी (MDC)15, 16 एवं 17 जुलाई
एईसी (पर्यावरण विज्ञान)18 एवं 20 जुलाई
वीएसी (VAC)21 एवं 23 जुलाई
एसईसी (SEC)24 एवं 25 जुलाई

मेजर विषयों का ग्रुपवार कार्यक्रम

8 जुलाई

  • प्रथम पाली: ग्रुप-ए
  • द्वितीय पाली: ग्रुप-बी

9 जुलाई

  • प्रथम पाली: ग्रुप-सी
  • द्वितीय पाली: ग्रुप-डी

10 जुलाई

  • प्रथम पाली: ग्रुप-ई
  • द्वितीय पाली: ग्रुप-एफ

ग्रुपवार विषय

ग्रुपविषय
ग्रुप-एइतिहास, एलएसडब्ल्यू, पर्शियन, एंथ्रोपोलॉजी
ग्रुप-बीअकाउंटेंसी, एचआरएम, मार्केटिंग, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, मैथिली
ग्रुप-सीभूगोल, जंतु विज्ञान, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र
ग्रुप-डीवनस्पति विज्ञान, हिंदी, समाजशास्त्र, उर्दू, ग्रामीण अर्थशास्त्र, एआईएच
ग्रुप-ईअंग्रेजी, मनोविज्ञान, भौतिकी, संगीत एवं नाटक
ग्रुप-एफरसायनशास्त्र, गणित, गृह विज्ञान

परीक्षा का समय

पालीसमय
प्रथम पालीसुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
द्वितीय पालीदोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

नोट: एईसी (पर्यावरण विज्ञान) की परीक्षा दो घंटे की होगी.

  • प्रथम पाली: सुबह 10:00 से 12:00 बजे
  • द्वितीय पाली: 2:00 से 4:00 बजे

एसईसी परीक्षा में ये विषय होंगे

24 जुलाई को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन विषय की परीक्षा आयोजित होगी.

25 जुलाई को संकायवार विषय इस प्रकार होंगे:

  • कला संकाय: पटकथा लेखन
  • वाणिज्य संकाय: बिजनेस कम्युनिकेशन
  • विज्ञान संकाय: इंट्रोडक्शन टू क्लाउड कंप्यूटिंग

विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना

विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा तिथि, विषय और पाली की जानकारी अपने प्रवेश पत्र एवं आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम से मिलान कर लें तथा निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pravin kumar chou

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >