5 महीने, दर्जनों प्रतियोगिताएं और कई खेल, लनामिवि ने जारी किया 2026-27 का पूरा खेल कैलेंडर

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) ने सत्र 2026-27 के लिए अंतर-महाविद्यालय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. यह कैलेंडर सितंबर 2026 से फरवरी 2027 तक की विभिन्न प्रतियोगिताओं की तिथियां निर्धारित करता है, जिसकी शुरुआत 18 सितंबर को कबड्डी प्रतियोगिता से होगी.

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) में सत्र 2026-27 के अंतर-महाविद्यालय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का कैलेंडर कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने जारी कर दिया है. क्रीड़ा परिषद के सुझावों के आधार पर खेल एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से तैयार कैलेंडर में सितंबर 2026 से फरवरी 2027 तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की तिथियां निर्धारित की गयी हैं.

18 सितंबर से कबड्डी प्रतियोगिता से होगी शुरुआत

कैलेंडर के अनुसार महिला कबड्डी प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक पीजी एथलेटिक्स, लनामिवि में होगी. पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 22 से 24 सितंबर तक एसबीएसएस कॉलेज, बेगूसराय में आयोजित की जायेगी. किक-बॉक्सिंग, जूडो, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, कराटे और वुशु प्रतियोगिताएं 26 एवं 27 सितंबर को पीजी एथलेटिक्स में होंगी.

हैंडबॉल प्रतियोगिता 29-30 सितंबर को एमएलएसएम कॉलेज में और वॉलीबाल प्रतियोगिता 3-5 अक्तूबर को एमआरजेडी कॉलेज, बेगूसराय में होगी. युवा उत्सव का आयोजन 6-9 अक्तूबर तक खेल एवं सांस्कृतिक विभाग में किया जायेगा. कायाकिंग-कैनोइंग का चयन ट्रायल 12-13 अक्तूबर को होगा.

अक्टूबर से दिसंबर तक इन खेलों के मुकाबले

टेबल टेनिस प्रतियोगिता 28 अक्तूबर और पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता 29-31 अक्तूबर को होगी. बैडमिंटन प्रतियोगिता 4-6 नवंबर, महिला फुटबॉल 27-28 नवंबर, महिला क्रिकेट 1-2 दिसंबर और बास्केटबॉल प्रतियोगिता 4-5 दिसंबर को आयोजित की जायेगी.

एथलेटिक्स प्रतियोगिता 7-9 दिसंबर, बॉल-बैडमिंटन 10-11 दिसंबर, पुरुष क्रिकेट 16-21 दिसंबर तथा शतरंज प्रतियोगिता 22-24 दिसंबर को प्रस्तावित है.

जनवरी-फरवरी 2027 में भी होंगे मुकाबले

जनवरी और फरवरी 2027 में रग्बी, खो-खो, कुश्ती और योग प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं. रोइंग का चयन ट्रायल 19-20 फरवरी 2027 को आरके कॉलेज, मधुबनी में आयोजित किया जायेगा.

प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश

मौके पर कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक दक्षता का माध्यम नहीं है, बल्कि मानसिक सशक्तीकरण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी साधन भी है. विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में टीम भावना, सहयोग और उत्कृष्टता की भावना को मजबूत करती हैं.

उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की अपील की. खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. अजय नाथ झा ने कहा कि नया खेल कैलेंडर विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति को और मजबूत करेगा. निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रतियोगिताएं संपन्न होने से अंतर-विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन समय पर किया जा सकेगा.

खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा ने आयोजक कॉलेजों से निर्धारित समय-सीमा में प्रतियोगिताएं कराने का आग्रह किया. इस दौरान मनीष राज और सुमित कुमार झा भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

सरकारी पुलिया को ईंट की दीवार से घेरने का आरोप, जलनिकासी रुकी तो घरों और खेतों में भर सकता है पानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pravin kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >