LNMU समेत बिहार के कई यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग, 21 सितंबर से पटना में क्लास

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) और राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों के लिपिकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा. यह प्रशिक्षण 21 से 26 सितंबर तक पटना में आयोजित होगा.

दरभंगा LNMU: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय समेत राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों व अंगीभूत कॉलेजों में लिपिकीय कार्य करने वाले कर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा. राज्यपाल सचिवालय ने प्रशिक्षण की तैयारी शुरू कर दी है. पहले चरण में 60-60 कर्मियों के बैच बनाये गये हैं.

21 से 26 सितंबर तक पटना में होगा प्रशिक्षण

राज्यपाल सचिवालय के अपर सचिव संजय कुमार ने इस संबंध में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजा है. पत्र के अनुसार प्रशिक्षण 21 से 26 सितंबर तक पटना के शास्त्रीनगर स्थित दीपनारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान में आयोजित होगा.

प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन सुबह 9.45 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित किया गया है. विश्वविद्यालयों से प्राप्त कर्मियों की सूची में शामिल विभिन्न पदों को समेकित कर प्रशिक्षण के लिए बैच तैयार किये गये हैं.

20 सितंबर की शाम तक प्रशिक्षण संस्थान में देना होगा योगदान

राज्यपाल सचिवालय ने संबंधित विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण सूची में शामिल कर्मियों को निर्धारित समय पर शामिल होने के लिए विरमित किया जाए.

कर्मियों को प्रशिक्षण शुरू होने की तारीख से एक दिन पहले यानी 20 सितंबर की शाम तक दीपनारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान में योगदान करना होगा. इसके बाद 21 सितंबर से प्रशिक्षण का नियमित सत्र शुरू होगा.

लिपिकीय कार्य में दक्षता बढ़ाने पर जोर

राज्यपाल सचिवालय के अनुसार, इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में लिपिकीय कार्य करने वाले कर्मियों की कार्यक्षमता विकसित करना है.

सेवाकालीन प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को अपने काम से जुड़े कार्यों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से करने में मदद देने का प्रयास किया जाएगा. प्रशिक्षण के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों को कर्मियों की सूची उपलब्ध करा दी गयी है.

प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक को भी भेजा पत्र

राज्यपाल सचिवालय ने प्रशिक्षण की व्यवस्था को लेकर दीपनारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान के निदेशक को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र की प्रति भेजी है.

संबंधित विश्वविद्यालयों को प्रशिक्षण में शामिल होने वाले कर्मियों की सूची उपलब्ध करा दी गयी है. अब विश्वविद्यालय स्तर से सूची में शामिल कर्मियों को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि से पहले विरमित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

ड्यूटी से बिना सूचना गायब मिले 14 सफाईकर्मी, नगर आयुक्त ने मांगा जवाब, रुक सकता है मानदेय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pravin kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >