लनामिवि की पीआरओ बनीं डॉ बिंदू, पीजी एथलेटिक अध्यक्ष डॉ प्रियंका

लनामिवि का मिडिया इंचार्ज सह पीआरओ डॉ बिंदू चौहान को बनाया गया है.

दरभंगा. लनामिवि का मिडिया इंचार्ज सह पीआरओ डॉ बिंदू चौहान को बनाया गया है. डॉ बिंदू चौहान सीएम कॉलेज में हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक हैं. विवि ने इससे संबंधित अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी है. वहीं इस पद का दायित्व निभा रहे पीजी अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक सह विकास पदाधिकारी डॉ विकास कुमार को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है. उधर, दूसरी ओर विवि ने पीजी दर्शनशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ प्रियंका राय को पीजी एथलेटिक का अध्यक्ष बनाया है. इस पद का दायित्व निभा रहे डीएसडब्ल्यू प्रो. विजय कुमार यादव को मुक्त कर दिया गया है. विवि ने इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है. चर्चा है कि विवि प्रशासन ने एक साथ दोनों पदों पर महिला प्राध्यापिका को आगे लाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में उदाहरण पेश किया है. दो प्राध्यापिका को एक साथ विवि मुख्यालय में पदाधिकारी बनाये जाने को शिक्षा जगत से जुड़े लोग प्रशंसा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >