अलीनगर के पांच छात्रों ने NEET UG 2026 में लहराया परचम, किसान और मजदूर परिवारों के बच्चों ने रचा इतिहास

दरभंगा के अलीनगर प्रखंड से NEET UG 2026 परीक्षा में कई छात्रों ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. खासकर, मजदूर वर्ग के छात्रों की सफलता प्रेरणा की मिसाल पेश कर रही है.

Darbhanga News: अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के कई छात्रों ने NEET UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. जौघट्टा गांव के एक ही परिवार के दो सगे भाइयों सहित पांच छात्रों की सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. परिजन, शिक्षक और ग्रामीण लगातार सफल विद्यार्थियों को बधाई दे रहे हैं.

Alinagar News: जौघट्टा गांव के दो भाइयों ने बढ़ाया मान

मछली बेचने और मखाना फोड़कर परिवार चलाने वाले बीबीलाल सहनी एवं गृहिणी इन्नर देवी के पुत्र लव कुमार सहनी ने 568 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 11688 हासिल की. लव पहले भी NEET में सफल हुए थे, लेकिन बेहतर रैंक के लिए दोबारा परीक्षा दी. वहीं उनके छोटे भाई कुश कुमार सहनी ने 497 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 46571 हासिल की.

इसी गांव के प्रवासी मजदूर इंद्रमोहन यादव एवं गृहिणी नीरो देवी के पुत्र चंदन कुमार यादव ने पहले ही प्रयास में 505 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 41984 हासिल की. तीनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया.

अन्य छात्रों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

अलीनगर निवासी मुजाहिर अनवर एवं साजदा परवीन के पुत्र अयाज अनवर ने 534 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 60743 तथा अपनी कैटेगरी में 37451वीं रैंक हासिल की. वहीं रसीदपुर गांव निवासी रामभूषण झा एवं सुचिता झा की पुत्री श्रेया झा ने 606 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 8168 तथा सामान्य वर्ग में 3480वीं रैंक हासिल की. उन्होंने रांची में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की और पहले ही प्रयास में सफलता पाई.

पल्लवी प्रिया ने भी बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

अंटौर गांव निवासी एचएम विनोद बिहारी पासवान एवं शिक्षिका नीलम कुमारी की पुत्री पल्लवी प्रिया ने 485 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 110915 तथा एससी वर्ग में 5146वीं रैंक हासिल की. उनकी सफलता से गांव और विद्यालय में भी खुशी का माहौल है.

यह भी पढ़ें: मिथिला की बेटी अनुराधा शंकर ने बढ़ाया देश का मान, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विशेषज्ञ समिति में निभाई अहम भूमिका


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: M.d. aizuddin sarim

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >