दरभंगा: दलित परिवार के घर हमला, तोड़फोड़ और जातिसूचक गाली देने का आरोप, 10 लोगों पर FIR

कुशेश्वरस्थान पूर्वी के भरैन village में दलित परिवार के घर हमला, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरैन गांव में एक दलित परिवार के घर पर हमला, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

देर रात घर पहुंचे आरोपित

जानकारी के अनुसार भरैन गांव निवासी अजय पासवान ने तिलकेश्वर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 23 मई की देर रात गांव के कुछ लोगों के अलावा समस्तीपुर जिले के फुहिया गांव के लोग हरवे-हथियार से लैस होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे.

विरोध करने पर आरोपितों ने घर में लगे एस्बेस्टस को क्षतिग्रस्त कर दिया.

जातिसूचक गाली और धमकी देने का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस दौरान आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी.

आवेदन में यह भी कहा गया है कि कुछ लोग देशी कट्टा लहराते हुए भय का माहौल बनाकर वहां से चले गए. घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है.

10 लोगों को बनाया गया नामजद अभियुक्त

मामले को गंभीरता से लेते हुए तिलकेश्वर थाना पुलिस ने भरैन गांव के आजाद राय, संजय राय, राजो राय सहित समस्तीपुर जिले के फुहिया गांव के कुल 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.

पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्या बोले थानाध्यक्ष

तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष केशरी नंदन कुमार राम ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >