युवती अपहरण मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

भालपट्टी थाना पुलिस ने युवती अपहरण कांड के फरार आरोपी राहुल पासवान को विशनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

crime update: दरभंगा जिले के भालपट्टी थाना पुलिस ने करीब तीन सप्ताह पूर्व दर्ज युवती अपहरण कांड में फरार चल रहे एक नामजद मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष धर्मानंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा. मंगलवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

विशनपुर के डीलाही गांव से पकड़ा गया आरोपी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भालपट्टी थाना क्षेत्र के अंधरी गांव निवासी अशोक पासवान के पुत्र राहुल पासवान के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर विशनपुर थाना क्षेत्र के डीलाही गांव में दबिश देकर पकड़ा. वह घटना के बाद से लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ था.

20-25 दिन पूर्व दर्ज हुआ था मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला करीब 20-25 दिन पूर्व भालपट्टी थाने में दर्ज कराया गया था (कांड संख्या 64/26). पीड़िता के परिजनों के आवेदन पर आरोपी राहुल पासवान के खिलाफ युवती को अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी.

अपहृता पहले ही हो चुकी है सकुशल बरामद

थानाध्यक्ष धर्मानंद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत युवती को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था और उसके परिजनों को सौंप दिया था. युवती की बरामदगी के बाद से ही मुख्य आरोपी राहुल पासवान की तलाश तेज कर दी गई थी, जिसे अंततः गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >