Darbhanga News: बिहार कबड्डी संघ के तत्वावधान में सीतामढ़ी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दरभंगा जिला टीम के चयन को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन 12 जुलाई को किया जाएगा.
नेहरू स्टेडियम में होगा ट्रायल
जिला कबड्डी संघ के सचिव अखलाकुर रहमान ने बताया कि चयन ट्रायल रविवार, 12 जुलाई को सुबह 8:30 बजे नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा.
इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
उन्होंने बताया कि ट्रायल में दरभंगा जिले के 20 वर्ष तक के बालक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. इसके लिए खिलाड़ी का जन्म 4 नवंबर 2006 के बाद होना आवश्यक है.
चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड तथा दरभंगा जिले का मूल निवास प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा.
राज्य स्तर पर करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
जिला कबड्डी संघ ने सभी पात्र खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है. चयनित खिलाड़ी सीतामढ़ी में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में दरभंगा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.
