जमानतदार की न्यायालय परिसर में मौत

जी प्लस चार न्यायालय भवन के चतुर्थ तल पर मंगलवार को एक जमानतदार का अचानक निधन हो गया.

दरभंगा. व्यवहार न्यायालय के जी प्लस चार न्यायालय भवन के चतुर्थ तल पर मंगलवार को एक जमानतदार का अचानक निधन हो गया. अशोक पेपर मिल थाना के एक मामले के अभियुक्त मो. मुजाहिद का जमानतदार मृतक सिरनिया गांव का मो. दाऊद (उम्र करीब 60 वर्ष) बताया जाता है. लोगों ने बताया कि न्यायालय स्थित जी फोर बिल्डिंग के लिफ्ट खराब रहने की वजह से उसे सीढ़ी चढ़कर चतुर्थ तल पर स्थित एसीजेएम षष्टम के न्यायालय में सदेह उपस्थित होना था. सीढ़ी चढ़ने के कारण उसकी तबीयत खराब हो गयी और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया. इसको लेकर न्यायालय प्रांगण में अफरा-तफरी मच गयी. सत्र न्यायाधीश ने अभियुक्त को अग्रिम जमानत दी थी. जमानत आदेश के अनुपालन के लिए मो. दाऊद को अभियुक्त ने जमानतदार के रूप में उसे बुलाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >