जाले में 10वीं की छात्रा पांच दिन से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगायी बरामदगी की गुहार

जाले थाना क्षेत्र से 10वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा पांच दिनों से लापता है. परिजनों ने उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दरभंगा: जाले थाना क्षेत्र से 10वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा के करीब पांच दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है. छात्रा के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर उसकी शीघ्र बरामदगी की गुहार लगायी है.

घर से निकलने के बाद नहीं लौटी छात्रा

आवेदन के अनुसार, छात्रा करीब पांच दिन पूर्व घर से निकली थी. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.

रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर खोजबीन के बावजूद छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला.

परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने की जतायी आशंका

परिजनों ने आशंका जतायी है कि किसी व्यक्ति ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. आवेदन में संबंधित व्यक्ति के नाम-पते समेत अन्य जानकारी पुलिस को दी गयी है.

हालांकि, छात्रा को किस परिस्थिति में ले जाया गया और वह फिलहाल कहां है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग

परिजनों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने, छात्रा को जल्द बरामद करने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

बिरौल में जहरीले सांप के डसने से 65 वर्षीय वृद्धा की मौत, DMCH ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshavendra Pratap Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >