दरभंगा: गीदड़ के हमले से गांव में मचा हड़कंप, बुजुर्ग समेत चार लोग घायल

हायाघाट के पौराम गांव में एक गीदड़ ने चार लोगों को काटकर घायल कर दिया. ग्रामीणों ने गीदड़ को घेरकर मार डाला घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Darbhanga News: हायाघाट थाना क्षेत्र के पौराम गांव में सोमवार की शाम एक गीदड़ के आबादी वाले इलाके में घुस आने से अफरा-तफरी मच गई. गीदड़ ने घर के अंदर मौजूद लोगों समेत चार लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया. घटना में बुजुर्ग समेत चार लोग घायल हो गये. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद गीदड़ को घेरकर मार डाला. सभी घायलों को हायाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज का टीका लगाया गया.

Hayaghat News: गीदड़ ने चार लोगों को काटा

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब चार बजे गीदड़ अचानक पौराम गांव के आबादी वाले इलाके में पहुंच गया. इसके बाद उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया. गीदड़ के हमले में गणेशी मांझी (70), रितिका कुमारी (12), रिंकी देवी (40) और किरण देवी (26) घायल हो गयीं.

ग्रामीणों ने घेरकर गीदड़ को मार डाला

गीदड़ के हमले के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये. ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए गीदड़ को घेर लिया. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे मार डाला. घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

CHC में घायलों का कराया गया इलाज

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी चार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हायाघाट पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और एंटी रेबीज का टीका लगाया. चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है.

घटना के बाद गांव में दहशत

आबादी वाले इलाके में गीदड़ के घुसकर लोगों पर हमला करने की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों ने आबादी के आसपास जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने और ऐसी घटनाओं को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत बतायी.

यह भी पढ़ें: कांटी में हरि सिंह स्कूल के सामने बनेगा फुट ओवरब्रिज, NHAI ने दी मंजूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >