Darbhanga News: पूजा पंडालों में सीसीटीवी के साथ लगाये अग्निशामक यंत्र

Darbhanga News:दुर्गा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सिमरी थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई.

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. दुर्गा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सिमरी थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें शारदीय नवरात्र पर प्रशासन द्वारा सामाजिक सद्भाव के साथ पूजा संपन्न करने की अपील की गयी. सदर-टू एसडीपीओ एसके सुमन, बीडीओ अमरेन्द्र पंडित, सीओ नेहा कुमारी, राजस्व अधिकारी मनोज कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, विधि व्यवस्था प्रभारी पन्ना लाल सिंह, दारोगा रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि आयोजन समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. मंदिर व पूजा पंडालों में तेज म्यूजिक सिस्टम, डीजे, अश्लील गीत, विवादित झांकी पर प्रतिबंध रहेगा. आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि को चौकस व सजग रहने की आवश्यकता है. असामाजिक तत्वों व मनचलों पर पैनी नजर रखने की अधिकारियों ने अपील की. पूजा समिति के अध्यक्ष को पंडालों में सीसीटवी कैमरे व अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. वहीं अफवाहों से बचने व सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर विधिसम्मत कार्रवाई किये जाने की बात कही. कहा कि मूर्ति विसर्जन को लेकर तय रुट चार्ट का अनुपालन करना होगा. किसी भी सूरत मे रूट बदलने की अनुमति नहीं मिलेगी. विसर्जन जुलूस के दौरान पूजा कमेटी वीडियोग्राफी की व्यवस्था करेंगे, जिससे हो-हंगामा करने वालों को चिन्हित किया जा सके. पूजा कमेटी ग्रामीण स्तर से 10-10 वोलेंटियर का चयन कर पूजा पंडाल में समय का अंतराल निर्धारित कर बैच के साथ तैनात रखेंगे. मौके पर मुखिया दिनेश महतो, सरपंच अशोक पासवान, उपमुखिया सत्तो ठाकुर, शांति समिति सदस्य अमजद अब्बास, महेश दूबे, रामबाबू साह, नेयाज अहमद, भोला पासवान, सुधांशु झा, आफताब खान, शकील खान, ललन पासवान, रमेश सहनी, शंकर यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >