Darbhanga News: इंडसइंड बैंक की मिर्जापुर शाखा अब अपने पुराने कार्यालय से स्थानांतरित होकर लालबाग पानी टंकी स्थित जीएम कॉम्प्लेक्स में संचालित होने लगी है. बैंक प्रबंधन ने बताया कि नई शाखा में ग्राहकों को पहले की तरह सभी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
नई शाखा में मिलेंगी सभी बैंकिंग सेवाएं
बैंक के अनुसार नई शाखा में बचत एवं चालू खाता, नकद जमा-निकासी, ऋण संबंधी सेवाएं, डिजिटल बैंकिंग तथा अन्य बैंकिंग सुविधाएं पूर्ववत उपलब्ध रहेंगी. शाखा के स्थानांतरण का उद्देश्य ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक स्थान पर बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है.
ग्राहकों से नई शाखा का उपयोग करने की अपील
बैंक प्रबंधन ने सभी खाताधारकों और ग्राहकों से अनुरोध किया है कि भविष्य में बैंकिंग कार्यों के लिए लालबाग पानी टंकी स्थित जीएम कॉम्प्लेक्स में संचालित नई शाखा का ही उपयोग करें.
