Darbhanga News : हिंदुत्व के समरस भाव की व्यापकता से ही भारत पुनः बनेगा विश्वगुरु

कर्पूरी चौक के समीप मेडिकल मैदान का नजारा बदला हुआ था. अलग-अलग स्थानों पर दर्जनों भगवा ध्वज लहरा थे.

दरभंगा.

कर्पूरी चौक के समीप मेडिकल मैदान का नजारा बदला हुआ था. अलग-अलग स्थानों पर दर्जनों भगवा ध्वज लहरा थे. इसके साये तले स्वयंसेवकगण अपनी-अपनी शाखा के दैनिक कार्यक्रम में शामिल थे. अवसर था आरएसएस के दरभंगा नगर शाखा संगम का. नगर की अलग-अलग स्थानों से मुख्य शिक्षक के नेतृत्व में अपने-अपने ध्वज के साथ पहुंचे थे. इसमें अपनी शाखा के स्वयंसेवक के रूप में प्रदेश सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार, सांसद गोपालजी ठाकुर, विधायक मुरारी मोहन झा, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी सहित संघ एवं अनुसांगिक संगठनों के लोग शामिल थे.

होली देती एकरूपता का संदेश, मिट जाते सभी भेद

शाखा के दैनिक कार्यक्रम के पश्चात आयोजित शाखा संगम में क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख राणा प्रताप ने अपने संबोधन में हिंदुत्व को भारत की आत्मा बताते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब हम जाति, क्षेत्र, भाषा आदि के आधार पर बंटे, हमारा नुकसान हुआ. विदेशी आक्रांताओं ने इसी का फायदा उठाकर हमें लूटा. हमें आपस में बांटकर हुकूमत की. सोने की चिड़िया कहे जाने वाले हमारे देश को पीछे ढकेल दिया. यही देखकर डॉ हेडगेवार ने संघ की स्थापना की. हिंदुत्व के आधार पर हिंदुओं को संगठित करने का संकल्प लिया. दैनिक शाखा में खेल-कूद के माध्यम से भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने की संकल्प सिद्धि का कार्य आरंभ किया, जो आकार लेता दिख रहा है. स्वयंसेवकों का दायित्व है कि हिंदुत्व की भावना को और व्यापक करें. होली इसी एकरूपता का संदेश देती है, जिसके रंग में सभी तरह के विभेद मिट जाते हैं. कहा कि कहा कि हिंदुत्व के समरस भाव की व्यापकता से ही भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा. मंच पर उनके साथ संघ के सह विभाग संघचालक प्रो. अजित कुमार सिंह तथा नगर संघ चालक दिनेश कुमार भी मौजूद थे. इस अवसर पर संघ के प्रांत स्तर के अधिकारी दिलीप झा, विभाग प्रचारक रवि शंकऱ विभाग कार्यवाह सनोज नायक, नगर कार्यवाह राजीव कुमार झा, जलज कुमार, रमेश कुमार, अभय कुमार मिश्र, पीतांबर पूर्वे सहित पुरानी से लेकर नई पीढ़ी के सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >