प्रतिनिधि, दरभंगा. यूनिसेफ के सहयोग से राज्य में संचालित न्यूट्रिशन एनवायरमेंट असेसमेंट टूल-स्कूल (एनइएट-एस) सर्वे के तहत दरभंगा जिले के हनुमाननगर प्रखंड में 6 एवं 7 अगस्त 2026 को विद्यालयों का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा. इस आशय का पत्र मध्यान्ह भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने जारी किया है. उन्होंने दरभंगा सहित राज्य के अन्य जिलों में मूल्यांकन से संबंधित रोस्टर जारी किया है. पत्र के अनुसार दरभंगा जिले के सर्वे के लिए रौनक कुमार गुप्ता को फील्ड असेसर नामित किया गया है, जो निर्धारित विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे. पत्र के अनुसार जांच के दौरान विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता, पोषण संबंधी व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं वाश सुविधाएं, विद्यालय का पोषण वातावरण, छात्रों के भोजन संबंधी व्यवहार, स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों का क्रियान्वयन, आयरन-फोलिक एसिड, कृमिनाशक कार्यक्रम, स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम, पोषण शिक्षा, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी. साथ ही प्रधानाध्यापक, शिक्षकों एवं कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों से भी निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से जानकारी ली जाएगी. सर्वे का उद्देश्य विद्यालयों में उपलब्ध पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का आकलन कर आवश्यक सुधार के लिए तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करना है. इसके आधार पर राज्य स्तर पर विद्यालयों में पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी.
कैंपस: 6-7 अगस्त को हनुमाननगर प्रखंड में होगी स्कूलों की पोषण एवं शिक्षा व्यवस्था की जांच

सांकेतिक तस्वीर , AI Generated image
Copied link
दरभंगा के हनुमाननगर प्रखंड में 6 और 7 अगस्त को स्कूलों की पोषण, शिक्षा और मध्याह्न भोजन व्यवस्था की विस्तृत जांच की जाएगी। जानिए पूरी जानकारी।