Darbhanga News: मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में मनामखेदु के आधा दर्जन आरोपित

Darbhanga News:खेत जोतने के दौरान मार-पीटकर खेत से भगा देने का आरोप लगाते हुए मनामदेव निवासी बैद्यनाथ महतो की पत्नी पूनम देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Darbhanga News: जाले. खेत जोतने के दौरान मार-पीटकर खेत से भगा देने का आरोप लगाते हुए मनामदेव निवासी बैद्यनाथ महतो की पत्नी पूनम देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पड़ोसी गांव मनामखेदु के कपल राय, उसके पुत्र रामजस राय, सियाशरण राय, सुनील राय समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है. बताया है कि वह अपनी खेत ट्रैक्टर से जुतवा रही थी. वहीं ससुर रामजस महतो समेत पति व देवर त्रिलोक महतो खेत में उगे घास निकाल रहे थे, इसी बीच मनामखेदू निवासी राजकुमार राय के साथ आधा दर्जन लोगों ने हथियार से लैस होकर खेत पर धावा बोल दिया. ट्रैक्टर चालक को पीटकर भगा दिया. विरोध करने पर ससुर को गमछा से गर्दन दवाकर उसकी पिटाई कर दी. वे किसी तरह भागकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज चल रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >