दरभंगा: व्यवहार न्यायालय के कर्मी विनय कुमार का हाजीपुर ट्रेन हादसे में निधन

दरभंगा व्यवहार न्यायालय के कर्मी विनय कुमार की हाजीपुर रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर मृत्यु हो गई। वे पटना उच्च न्यायालय के लिए डाक ले जा रहे थे। उनके निधन से न्यायिक समुदाय में गहरा दुख है।

Darbhanga News: व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के कर्मी विनय कुमार का गुरुवार सुबह हाजीपुर रेलवे जंक्शन पर हुए हादसे में निधन हो गया. वे बक्सर जिले के उमरपुर गांव के निवासी थे. अपने पीछे वे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. उनके निधन से न्यायिक महकमे में शोक की लहर है.

ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय कुमार व्यवहार न्यायालय से न्यायालय संबंधी डाक लेकर पटना उच्च न्यायालय जा रहे थे. हाजीपुर रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान वे गिर गए. सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने व्यवहार न्यायालय के कर्मी संतोष कुमार झा को वाहन के साथ विनय कुमार की पत्नी और बच्चों को हाजीपुर भेजने का निर्देश दिया.

न्यायालय परिसर में शोकसभा आयोजित

कर्मी की असामयिक मृत्यु से आहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. शोकसभा में सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायालयकर्मियों ने विनय कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने भी जताया शोक

दूसरी ओर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक विष्णुकांत चौधरी 'सुमन' की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में भी विनय कुमार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया.

इस अवसर पर अधिवक्ता गौरी शंकर चौधरी, वीरेंद्र कुमार झा, सरोज कुमार झा, संजीव कुमार चौधरी, आशुतोष कुमार, संजीव कुमार, युगल किशोर मिश्र, ऋषिकेश ठाकुर, सुधीर कुमार आचार्य सहित अन्य अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu kant choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >