Darbhanga: सरकारी तालाब में मिट्टी भरकर कब्जे की कोशिश, मोहल्लावासियों ने डीएम से लगायी गुहार

दरभंगा के वार्ड 20 में सरकारी तालाब पर भू-माफिया द्वारा मिट्टी डालकर कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है. मोहल्लावासियों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर अवैध कब्जे को रोकने की मांग की है.

Darbhanga Pond Encroachment: नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 स्थित मिर्जापुर सकमापुल, गिरिजी स्टैंड के पीछे सार्वजनिक सरकारी तालाब-डबरा में कथित रूप से मिट्टी भराई कर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है. मोहल्लावासियों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर तालाब में चल रही मिट्टी भराई को तत्काल रोकने और कार्रवाई की मांग की है.

सरकारी तालाब पर कब्जे की कोशिश का आरोप

मोहल्लावासियों के आवेदन के अनुसार, उक्त तालाब-डबरा नगर निगम के खेसरा संख्या 8369, 7935, 19084, 19085, 19086, 19091, 19092, 19093 और 19094 से संबंधित है.

आरोप लगाया गया है कि कुछ भू-माफिया लंबे समय से तालाब पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. पहले तालाब को गंदगी से भर दिया गया और अब उसमें मिट्टी डालकर जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है.

नगर निगम को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं

मोहल्लावासियों का कहना है कि तालाब में मिट्टी भराई की जानकारी नगर निगम को भी दी गयी, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है.

आवेदन में यह भी आशंका जतायी गयी है कि मिट्टी भराई और कथित अतिक्रमण का विरोध करने पर विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

डीएम से मिट्टी भराई रोकने की मांग

मोहल्लावासियों ने जिलाधिकारी से तालाब में मिट्टी भराई का काम तत्काल रोकने, सरकारी तालाब को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा उसकी साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है.

ज्ञापन पर राजेश कुमार, आदिल दीवान, रामविलास साह, अरुण कुमार सिंह, मो. गुलाब, तलत प्रवीण, मो. मोबिन, मो. अनीश समेत कई लोगों ने हस्ताक्षर किये हैं.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: स्कूल में लैब निर्माण के दौरान हथियारबंद बदमाश पहुंचे, एक लाख रंगदारी मांगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >