Darbhanga News: समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रही एनडीए सरकार : सरावगी

Darbhanga News:राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने नगर निगम के कई वार्डों में सड़क सह नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया.

Darbhanga News: दरभंगा. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह स्थानीय नगर विधायक संजय सरावगी ने नगर निगम के कई वार्डों में सड़क सह नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. मौके पर उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनवरत कार्यरत है. मंत्री ने कहा कि 2005 से पहले राजद के शासनकाल में सड़कों की स्थिति बेहद दयनीय और बदतर थी. उस समय हर तरफ टूटी-फूटी सड़कों का ही दृश्य देखने को मिलता था. ग्रामीण क्षेत्रों में तो सड़कें लगभग नदारद थी, वहीं शहर में भी मुख्य सड़कों की हालत जर्जर थी, लेकिन आज की स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. सरावगी ने बताया कि 2 करोड़ 56 लाख की लागत से पांच सड़क व नाला निर्माण का शुभारंभ हुआ है. करीब 51 लाख रुपये की लागत से वार्ड संख्या एक में सुंदरपुर अलीनगर के संगम स्थल से प्रलहाद ठकुर के घर होते हुए विशनपुर मोड़ तक पथ सह नाला निर्माण कराया जा रहा है, वहीं 11.5 लाख रुपये की लागत से वार्ड संख्या दो में सुंदरपुर बीरा में ललिता निवास से मनोज झा के घर तक पथ निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इसके अलावा 54.59 लाख रुपये की लागत से वार्ड संख्या 28 रहमगंज बैंकर्स कॉलोनी में कैलाश महासेठ के घर से संजय झा के घर तक पथ सह नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इसी वार्ड में 11.91 लाख रुपये की लागत से गंगासागर रूदलगंज की नोनिया बस्ती में मोती लाल महतो के घर से शंकर महतो के घर तक पथ एवं आंशिक भाग में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया. साथ ही एक करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से मदारपुर चौक से होली क्रॉस स्कूल होते हुए पीडब्लूडी मुख्य पथ तक सड़क सह आंशिक भाग में नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत किया. वार्ड पार्षद ज्योति कुमारी, विकास चौधरी, भगवान लाल, पप्पू खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष संगीत साह, पिंटू भंडारी, अंकुर गुप्ता, संगीता साह, कन्हैया महतो, सूरज मिश्रा, बबलू पंजियार, सिस्टर नैंसी, विजय पूर्वे, दिलीप गुप्ता, विक्की सहनी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >