गो सम्मान आवाहन अभियान यात्रा की तैयारियां पूरी, विहिप की बैठक में बनी रणनीति

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की दरभंगा जिला इकाई ने 27 जुलाई को प्रस्तावित गो सम्मान आवाहन अभियान यात्रा के लिए कमर कस ली है. राम जानकी हनुमान मंदिर में हुई बैठक में यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.

Darbhanga News: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला इकाई की ओर से रविवार को राम जानकी हनुमान मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई. बैठक में 27 जुलाई को प्रस्तावित गो सम्मान आवाहन अभियान यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विपिन दास ने की, जबकि संचालन जिला सह मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने किया.

गो संरक्षण को बताया राष्ट्रीय विषय

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर बिहार प्रांत उपाध्यक्ष शशि नाथ दास एवं प्रांत गो रक्षा विभाग के अध्यक्ष विजय झा मौजूद रहे. जिला मंत्री रिंकू झा ने अतिथियों का स्वागत किया. इस दौरान वक्ताओं ने गो संरक्षण को राष्ट्रीय महत्व का विषय बताते हुए समाज में इसके प्रति जनजागरण की आवश्यकता पर बल दिया.

27 जुलाई को निकलेगी अभियान यात्रा

बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई को मनोकामना मंदिर से गो सम्मान आवाहन अभियान यात्रा निकाली जाएगी. इसके सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में नगर सह मंत्री चंदन कुमार, राधेश्याम दास, मोहन बारी, चंदन कुमार, शंकर कुमार, शेखर सहनी, विशाल कुमार, रवि गुप्ता, संतोष भगत, सनी कुमार, केशव कुमार, लकी कुमार, राहुल शर्मा, कल्याण कुमार पासवान, सच्चिदानंद झा, शशि यादव, अमर कुमार, वीरू कुमार सहित बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >