सरकारी पुलिया को ईंट की दीवार से घेरने का आरोप, ग्रामीणों ने अधिकारियों से लगायी गुहार

दरभंगा के घोघराहा गांव में सरकारी पुलिया को ईंट की दीवार से घेरने का मामला सामने आया है, जिससे सैकड़ों एकड़ खेतों और बस्ती के जल निकासी में बाधा की आशंका है. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

दरभंगा: जाले प्रखंड की सहसपुर पंचायत के घोघराहा गांव में सीतामढ़ी से मधुबनी जाने वाली मुख्य सड़क स्थित सरकारी पुलिया को कथित रूप से ईंट की दीवार से घेरने और पानी का बहाव अवरुद्ध करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर ग्रामीणों ने सीओ, बीडीओ एवं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

सैकड़ों एकड़ खेत और बस्ती के पानी की निकासी का रास्ता

ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से बताया है कि घोघराहा गांव स्थित सरकारी पुलिया दोनों तरफ की बस्ती और सैकड़ों एकड़ खेतों के बरसाती पानी की निकासी का एकमात्र रास्ता है. ग्रामीणों का आरोप है कि चंदौना निवासी राम कृपाल महतो द्वारा पुलिया के दोनों तरफ ईंट की दीवार देकर इसे कथित रूप से अवैध तरीके से घेरा जा रहा है.

ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया से होकर बारिश के दौरान बस्ती और खेतों का पानी बाहर निकलता है. ऐसे में यदि पानी की निकासी का मार्ग अवरुद्ध होता है तो आसपास के घरों और कृषि भूमि में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है.

बारिश में जलजमाव की जतायी आशंका

ग्रामीणों ने अधिकारियों को संभावित समस्या की जानकारी देते हुए कहा है कि पुलिया के आसपास दीवार खड़ी होने से पानी के स्वाभाविक बहाव में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है. इससे बारिश के दौरान लोगों को परेशानी हो सकती है और खेतों में भी पानी जमा हो सकता है.

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से स्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जांच करने, सरकारी पुलिया को अतिक्रमणमुक्त कराने और पानी की निकासी बहाल रखने की मांग की है.

सामूहिक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग

इस संबंध में ग्रामीणों ने सीओ, बीडीओ एवं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदन दिया है. आवेदन पर गोलू कुमार, अमन कुमार, आशु राम, संजय झा, मुकेश झा, किशोरी पासवान, मिथिलेश ठाकुर समेत कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.

यह भी पढ़ें

जोगियारा स्टेशन के पास सुबह-सुबह ट्रेन की चपेट में आया 50 वर्षीय व्यक्ति, मौके पर मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshavendra Pratap Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >