दरभंगा: अपहरण कांड में पुलिस को सफलता, महिला और दो बच्चे सकुशल बरामद

घनश्यामपुर थाना पुलिस ने अपहरण मामले में एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों को दरभंगा के दिल्ली मोड़ इलाके से सकुशल बरामद किया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

घनश्यामपुर, दरभंगा से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Darbhanga News: घनश्यामपुर थाना पुलिस ने अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों को दरभंगा स्थित दिल्ली मोड़ के पास से सकुशल बरामद कर लिया. बरामदगी रविवार देर शाम की गई.

इस मामले में पुलिस अब नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

पति ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पति द्वारा अपनी पत्नी कंचन कुमारी और दो बच्चों के अपहरण को लेकर घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

आवेदन में आरोप लगाया गया था कि पाली गांव निवासी नूरुल होदा महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.

तकनीकी अनुसंधान से मिली सफलता

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार देर शाम दरभंगा के दिल्ली मोड़ इलाके में छापेमारी की.

इस दौरान महिला कंचन कुमारी और उसके दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया. बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए महिला और बच्चों को थाना लाया.

न्यायालय में दर्ज हुआ बयान

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सोमवार को महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां उसका बयान दर्ज कराया गया.

वहीं मामले के आरोपी नूरुल होदा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >