परीक्षा देने जा रही छात्रा को बाइक पर बैठाने की कोशिश, दुकानदार ने बचाया तो उससे भी मारपीट

दरभंगा में अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने जा रही स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोपी ने छात्रा को रोका और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की. दुकानदार के हस्तक्षेप करने पर उससे भी मारपीट की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

दरभंगा: जमालपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को परीक्षा देने जा रही किरतपुर उच्च विद्यालय की एक छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. घटना किरतपुर अस्पताल के समीप की बतायी जा रही है. सोमवार से विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई है.

छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास

बताया गया कि छात्रा अपनी नानी के गांव से परीक्षा देने स्कूल जा रही थी. इसी दौरान एक युवक ने उसे जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया. छात्रा किसी तरह वहां से बचकर एक दुकानदार के पास पहुंची.

आरोप है कि युवक वहां भी पहुंच गया और दुकानदार के साथ मारपीट करने लगा. इसी बीच आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी, जिसके बाद युवक मौके से फरार हो गया.

छात्रा ने शिक्षकों को दी जानकारी

घटना के बाद छात्रा ने अपने शिक्षकों को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी. सूचना मिलने पर 112 की टीम और जमालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा छात्रा को अभिरक्षा में लिया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मामले की जानकारी ली और जमालपुर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिये.

प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की तलाश में छापेमारी

जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें

जाले में 10वीं की 16 वर्षीय छात्रा पांच दिन से लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >