Darbhanga News: बहादुरपुर. संयुक्त कृषि भवन परिसर में बुधवार को मत्स्य विभाग की ओर से एफपीओ गठन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त मत्स्य निदेशक पवन कुमार पासवान, प्रक्षेत्र के उपमत्स्य निदेशक कुमार विमल प्रसाद, मत्स्य बीज प्रक्षेत्र के सहायक निदेशक टुनटुन सिंह व जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार ने किया. मौके पर संयुक्त मत्स्य निदेशक ने एफपीओ के बारे में जानकारी दी. बताया कि इसका उद्देश्य मत्स्य किसानों को सस्ते और गुणवत्तापूर्ण इनपुट उपलब्ध कराना, वैज्ञानिक तरीके से मछली उत्पादन को बढ़ाना, बिक्री में बेहतर दाम दिलाना तथा आय, रोजगार और सुरक्षा बढ़ाना है. मत्स्य निदेशक टुनटुन सिंह ने एफपीओ की प्रमुख गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया. कुमार विमल प्रसाद ने इसके फायदे व होने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी दी. जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अधिकांश मछली पालन छोटे एवं सीमांत किसानों द्वारा किया जाता है. अलग-अलग काम करने के कारण उन्हें महंगे बीज एवं फीड, बिचौलिये पर निर्भरता, सही दाम नहीं मिलना, बीमारी, बाढ़ व मौसम का खतरा, ऋण एवं सरकारी योजनाओं तक सीमित पहुंच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इन सभी समस्याओं का समाधान एफपीओ के माध्यम से किया जा सकता है.
Darbhanga News: एफपीओ के माध्यम से लाभ उठा सकेंगे मछली पालक

Darbhanga News: एफपीओ के माध्यम से लाभ उठा सकेंगे मछली पालक
Copied link
Darbhanga News:संयुक्त कृषि भवन परिसर में बुधवार को मत्स्य विभाग की ओर से एफपीओ गठन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.