Darbhanga News: पटाखे से उड़ी चिंगारी से लगी आग में जलावन खाक

Darbhanga News:कुमई गांव में बुधवार को बच्चों के पटाखा छोड़ने से दो घरों में आग लग गयी.

Darbhanga News: घनश्यामपुर. कुमई गांव में बुधवार को बच्चों के पटाखा छोड़ने से दो घरों में आग लग गयी. इसमें घर की छत पर रखी लकड़ियां जल गयी. बताया जाता है कि कुछ बच्चे छत पर खेल रहे थे. इसी दौरान एक बच्चे ने पटाखा छोड़ दिया. इससे निकली चिंगारी से मुनिफ नद्दाफ के घर के छत पर रखे जलावन में आग लग गयी. देखते ही देखते आग की लपट मो. साबिर के घर तक पहुंच गयी. वहां भी छत पर रखी लकड़ी व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गये. इसमें छत क्षतिग्रस्त हो गया. घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पर अग्निशमन वाहन पहुंचा. आग पर काबू पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >