Video: दरभंगा में मंदिर से लौट रहे लोगों पर पत्थरबाजी, पुलिस ने 45 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले में मंदिर से लौट रहे लोगों पर अचानक पथराव किया गया. पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर 45 आरोपियों की पहचान कर नामजद एफआईआर दर्ज की है.

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले में चैत्र नवरात्र के पहले दिन एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर अचानक पथराव किया गया. यह घटना कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव में रविवार शाम को हुई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ऐक्शन में आ गई है और अब तक 45 लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है.

अफवाह से भड़का विवाद, श्रद्धालुओं पर बरसे पत्थर

पुलिस के मुताबिक, यह घटना एक अफवाह के कारण भड़की, जिसमें कहा गया था कि किसी ने मुर्गी को मार दिया है. इस अफवाह के फैलते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और जब श्रद्धालु कलश स्थापना कर मंदिर से लौट रहे थे, तभी एक समुदाय विशेष के घरों की छत से उन पर पत्थर बरसाए गए.

होली के समय से ही चल रहा था विवाद

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गांव में होली के दौरान भी दो समुदायों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट और हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं. इस घटना को उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.

सीसीटीवी और वीडियो फुटेज से पुलिस कर रही कार्रवाई

दरभंगा के ग्रामीण एसपी आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर तेजी से पहुंचकर स्थिति को काबू में किया. इसके बाद, सीसीटीवी और वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर 45 लोगों की पहचान की गई, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू हो चुकी है.

इलाके में तनाव, पुलिस तैनात

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस सुरक्षा कड़ी कर पूरे क्षेत्र में नजर बनाए हुए है ताकि स्थिति और न बिगड़े. एसपी ने कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी.

Also Read: बिहार के दरभंगा में मंदिर से लौट रहे लोगों पर पथराव, इलाके में तनाव के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >