Darbhanga : दुकान में घुसकर मारपीट एवं लूटपाट, प्राथमिकी

कटासा गांव में दुकान में घुसकर मारपीट एवं लूटपाट कर जख्मी करने को लेकर दुकानदार रामविलास भगत ने सिंहवाड़ा थाना में एफआइआर दर्ज कराई है.

सिंहवाड़ा. कटासा गांव में दुकान में घुसकर मारपीट एवं लूटपाट कर जख्मी करने को लेकर दुकानदार रामविलास भगत ने सिंहवाड़ा थाना में एफआइआर दर्ज कराई है. इसमें सिंहवाड़ा निवासी राजन महतो, दीपक महतो, शंभू महतो एवं अजय महतो को नामजद किया गया है. कहा है कि शाम में दुकान बंद करते समय एकाएक सभी आरोपित दुकान पर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी. जब बचाने के लिए उनकी पत्नी सुंदरी देवी, लड़का विनोद कुमार आया, तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया. जख्मियों का इलाज सिंहवाड़ा सीएचसी में किया गया. एफआइआर में लूटपाट का भी आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >