पूजा के लिए फूल तोड़ने गई वृद्ध महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

सदर थाना क्षेत्र में फूल तोड़ने गई एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की सांप के डसने से मौत हो गई. परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है, क्योंकि महिला के पति की पहले ही सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी.

Snake Bite: सदर थाना क्षेत्र के चंदान पट्टी गंगवारा में गुरुवार सुबह पूजा के लिए घर के बगीचे में फूल तोड़ने गई एक वृद्ध महिला की विषैले सांप के डसने से मौत हो गई. मृतका की पहचान स्व. रामचन्द्र यादव की पत्नी विंदा देवी (70) के रूप में हुई है.

फूल तोड़ने के दौरान सांप ने डसा

परिजनों ने बताया कि विंदा देवी प्रतिदिन की तरह सुबह पूजा के लिए घर के बगीचे में फूल तोड़ रही थीं. इसी दौरान झाड़ियों में छिपे विषैले सांप ने उनके बाएं हाथ में डस लिया. सांप के डसते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.

परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

घटना की सूचना मिलते ही बेंता थाना पुलिस डीएमसीएच पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों ने बताया कि मृतका के पति रामचन्द्र यादव की करीब दस वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी. उनका पुत्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है. मां के निधन से परिवार गहरे सदमे में है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें:

डीएमसीएच से लापता बुजुर्ग का चार दिन बाद खेत में मिला शव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >