Darbhanga News: शिक्षा आजीवन चलने वाली प्रक्रिया, इसके बल पर हम संकीर्ण विचारों से होते मुक्त

Darbhanga News:कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने कहा कि आज अपनी गुणवत्ता को समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए स्थापित करने का दिन है.

Darbhanga News: दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने कहा कि आज अपनी गुणवत्ता को समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए स्थापित करने का दिन है. शिक्षा आजीवन चलने वाली प्रक्रिया है. इसके बल पर संकीर्ण विचारों एवं उन जंजीरों से हमें मुक्त होना है, जो हमारे मार्ग में बाधा बनकर खड़ी है. बुधवार को इग्नू क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा की ओर से लनामिवि के जुबली हॉल आयोजित 38वें दीक्षांत समारोह में बतौर मानद अतिथि बोल रहे थे. कहा कि शिक्षित बनकर ही हम सभ्य समाज का निर्माण कर सकते हैं. शिक्षा ही मनुष्य एवं जानवर में अंतर करता है. शिक्षार्थियों से कहा कि आज उपाधि के साथ दायित्व प्राप्त करने का भी दिन है. आज से आप सामाजिक जीवन में कदम रखने जा रहे हैं. इसमें विद्या, गुणवत्ता के अनुसार मददगार साबित होगी. विद्या हमें दायित्व का बोध कराती है, हमें हर तरह से सचेष्ट करती है तथा संकीर्णता से बाहर निकालती है.

216 छात्रों को प्रदान की गयी उपाधि

समारोह में पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म इन मास कम्युनिकेशन प्रोग्राम में डॉ बिंदु चौहान सहित विभिन्न प्रोग्रामों के कुल 216 छात्रों को उपाधि प्रदान की गयी. मास्टर प्रोग्राम के 91, बैचलर के 116 तथा पीजी डिप्लोमा एंड सर्टिफिकेट के नौ शिक्षार्थी शामिल रहे.

7310 छात्रों ने विभिन्न प्रोग्रामों में पायी सफलता- डॉ संतन

क्षेत्रीय निदेशक डॉ संतन कुमार राम ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. कहा कि यहां से सफल छात्रों की संख्या 7310 है. इसमें पड़ा स्नातक के 2610, स्नातक के 4232, डिप्लोमा के 140 तथा सर्टिफिकेट के 77 शिक्षार्थी शामिल हैं. क्षेत्रीय केंद्र के बीसीए प्रोग्राम के छात्र अनुभूति आनंद एवं ज्योतिष एमए प्रोग्राम के संजीव कुमार का विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक के लिए चयन किया गया है. विवि मुख्यालय में ये स्वर्ण पदक प्राप्त किये. कहा कि इस एक वर्ष में नामांकन में लगभग 65 प्रतिशत नामांकन वृद्धि दर्ज की गई है.

शिक्षा आजीवन चलने वाली प्रक्रिया, इसके बल पर हम संकीर्ण विचारों से होते मुक्त

निदेशक ने बताया कि मिल्लत टीचर ट्रेनिंग कॉलेज मधुबनी में बीएड कार्यक्रम, दरभंगा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में बीसीए, एमसीए कार्यक्रम, जीडी कॉलेज बेगूसराय में एमएससी फिजिक्स एवं केमिस्ट्री का कार्यक्रम चलाने की स्वीकृति मिली है. स्वागत सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ आकाश अवस्थी, संचालन लनामिवि की पीआरओ डॉ बिंदु चौहान व धन्यवाद ज्ञापन कमलेश कुमार ने किया. मौके पर डीडीइ निदेशक प्रो. हरेकृष्ण सिंह, डॉ प्रभाकर पाठक, प्रो. प्रेम मोहन मिश्र, डॉ बदरे आलम, तरुण कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे. इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई. इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्जवलित किया गया. लनामिवि के पीजी संगीत एवं नाट्य विभाग के छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >